बुलंदशहर, जनवरी 13 -- सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सोमवार को स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स एवं खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय युवा दिवस रैली का आयोजन किया। रैली को प्रधानाचार्य धर्मवीर सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उधर, ओमवती सरस्वती इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य तेजवीर शर्मा ने भी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वामी विवेकानंद आध्यात्मिक गुरु एवं समाज सुधारक और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत थे। इस अवसर पर हरकेश सिंह आर.पी. सिंह, जयवीर सिंह, रोबिन कुमार, कपिल त्यागी, अनुपमा राजौरा, नंदिनी शर्मा दीक्षा चौधरी, महक, इंदु सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...