जौनपुर, जनवरी 13 -- जौनपुर, संवाददाता। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर सोमवार को जगह जगह विद्यालयों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। वक्ताओं ने स्वामी जी के जीवन व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई गई। युवाओं और नागरिकों को स्वदेशी अपनाने तथा राष्ट्रवाद के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया गया। हिसं सिंगरामऊ के अनुसार राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इसमें छात्रों को सड़क सुरक्षा तथा नशा मुक्ति संबंधी शपथ दिलाई गई। एनसीसी के एएनओ मेजर डॉ.सत्य प्रकाश सिंह ने शपथ ग्रहण कराया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर अरुण कुमार सिंह ने सभी कैडेट्स एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों का पालन करने का संदेश दिया। उन्होंने नशा से दूर रहने की सलाह दी। इस मौके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.