संभल, जुलाई 4 -- महापुरुष स्मारक समिति एवं सर्व समाज जागरूकता अभियान भारत के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि और देश के पूर्व कार्यवाहक प्रधानमंत्री गुलजारी लाल नंदा की जयंती मनाई गई। वक्ताओं ने दोनों महापुरुषों के जीवन, आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए युवाओं से उनके विचारों को अपनाने का आह्वान किया। नगर की छोटेलाल कॉलोनी स्थित एक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद एवं गुलजारी लाल नंदा के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया। मुख्य वक्ता कवि माधव मिश्रा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: स्वामी विवेकानंद के निर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प इस अवसर प...