घाटशिला, मई 21 -- गालूडीह। स्वामी विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सालबनी में आतंकवाद विरोधी दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया गया। यह भी पढ़ें- सद्भावना दिवस के रूप में मनी भारत रत्न राजीव गांधी की 35वीं पुण्यतिथिकार्यक्रम का महत्व इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रचार्य डॉ. बसंत पंडित ने आतंकवाद विरोधी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हमें एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेना होगा। उन्होंने कहा कि समाज में आतंकवादी विचारधारा और हिंसात्मक प्रवृत्तियों का विरोध करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं शांति बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।विद्यार्थियों की प्रतिबद...