वाराणसी, मई 13 -- वाराणसी। स्वामी विवेकानंद और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में चेतगंज पुलिस ने केस दर्ज किया है। चेतगंज स्थित राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता ने तहरीर दी। बताया कि ओमप्रकाश सिंह बेरीहा ने फेसबुक पर टिप्पणी की है। वह स्वयं को भीम आर्मी वाराणसी का अध्यक्ष बताता है। आपत्तिजनक एवं भड़काऊ पोस्ट से लोगों की धार्मिक, सामाजिक एवं वैचारिक भावनाएं आहत हो रही हैं। यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश हिन्दू धर्म परिषद के गठन का प्रस्ताव

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...