मथुरा, फरवरी 25 -- वृंदावन, ब्रह्मलीन विरक्त शिरोमणि परमहंस स्वामी वामदेव महाराज का 29 वां निर्वाण महोत्सव चैतन्य विहार स्थित श्रीस्वामी वामदेव ज्योतिर्मठ में अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। साधु संतों द्वारा स्वामी वामदेव महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम अध्यक्षता करते हुए महामंडलेश्वर स्वामी अनंत देव गिरि एवं स्वामी रामदेवानंद ने कहा कि राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख स्तंभ स्वामीजी के हिंदुत्व और संस्कृति जागरण के लिए दिया गया अद्वितीय योगदान का स्मरणीय है। वहीं संतों द्वारा स्वामी वामदेव महाराज के आगामी 28 फरवरी से 02 मार्च तक होने जा रहे शताब्दी आनंद महोत्सव के सफल एवं भव्य आयोजन की रूपरेखा पर भी विचार किया गया। इस अवसर पर स्वामी शंकरानंद, स्वामी वेदानंद गिरि, स्वामी नारायणानंद गिरि, स्वामी विष्णुदेवानन्द त्यागी, स्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.