लखीमपुरखीरी, मई 25 -- गोला गोकर्णनाथ। लक्ष्मी नगर कॉलोनी स्थित स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर में वार्षिक पुरस्कार एवं रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि विधायक अमन गिरि, कार्यक्रम पूर्व पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल, कार्यक्रम संरक्षक राजेन्द्र मिश्रा, मुख्य वक्ता सीजीएन पीजी कॉलेज के प्राचार्य पंकज सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण पूजन एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि अवधेश मिश्रा और राम गुलाम पाण्डेय मौजूद थे। समारोह का संचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार मिश्रा द्वारा किया गया जबकि विद्यालय की प्रबंधक नीरज मिश्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनन्दन किया। मुख्य अतिथि अमन गिरि ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों एवं विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराह...