वाराणसी, फरवरी 21 -- वाराणसी, हिटी। रामानंद संप्रदाय की शीर्ष आचार्य पीठ श्रीमठ (पंचगंगा) के पीठाधीश स्वामी रामनरेशाचार्य ने शुक्रवार को अपने शिष्य स्वामी राघव दास को उत्तराधिकारी घोषित किया। श्रीमठ में सम्प्रदाय के श्रीमहंत, संत, भक्त एवं काशी विद्वत् परिषद् के अध्यक्ष सहित अनेक विद्वतजनों के बीच उन्होंने यह घोषणा की। इस अवसर पर चादर विधि हुई। उत्तराधिकार नामांकन की विधिक प्रक्रियाएं पहले ही पूरी हो चुकी थीं। रामानंदाचार्य स्वामी रामनरेशाचार्य ने विश्वास जताया कि स्वामी राघव दास श्रीमठ और संप्रदाय की गौरवपूर्ण धार्मिक प्रवृत्तियों तथा आध्यात्मिक परंपराओं के संवहन एवं उत्कर्ष में योगदान करेंगे। इस अवसर पर स्वामी राघव दास का सम्मान एवं अभिनंदन किया गया। श्रीमहंत राममनोहर दास (कल्लोल), स्वामी रसराज (मलूकपीठ वृंदावन), श्रीमहंत रघुवीर दास (हर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.