रुद्रपुर, मई 22 -- रुद्रपुर, संवाददाता। महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि शुक्रवार को हरिद्वार से बरेली जाते समय कुछ समय के लिए रुद्रपुर के त्रिशूल चौक पहुंचे। यहां उन्होंने स्थापित त्रिशूल का अवलोकन किया। इस दौरान मेयर विकास शर्मा, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका स्वागत किया। स्वामी यतीन्द्रानंद गिरि ने कहा कि रुद्रपुर भगवान रुद्र से जुड़ा नगर है और इस प्रकार के धार्मिक प्रतीक शहर की पहचान को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि कुमाऊं क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए रुद्रपुर प्रमुख मार्ग है और धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में प्रयास किए जा सकते हैं। उन्होंने मानस खंड यात्रा के प्रवेश द्वार के रूप में रुद्रपुर को विकसित करने पर विचार करने की बात भी कही। मेयर विकास शर्मा ने कहा कि शहर के सौंदर्यीकरण और सार्वजनिक स्थल...