देहरादून, मई 7 -- श्री राम किंकर विचार मिशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी मैथिलीशरण ने कहा कि हनुमान की तरह मनुष्य भी सच्चे मन से प्रभु का ध्यान करे तो वह भगवान को पा सकता है। सच्ची भक्ति से भगवान सदैव प्रसन्न होते हैं। श्री सनातन धर्म सभा गीता भवन की ओर से कान्वेंट रोड स्थित श्री सिद्धेश्वर राम मंदिर में श्रीरामचरितमानस प्रवचन में स्वामी मैथिलीशरण 'भाई जी' ने राम कथा सुनाई। कथा के चौथे दिन श्री राम किंकर विचार मिशन के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी मैथिलीशरण ने सुंदरकांड पाठ के दौरान हनुमानजी को सच्चा राम भक्त बताया। भक्तों को भगवान राम के महत्व समझाया। सभा के महामंत्री विपिन नागलिया ने बताया कि राम कथा की शुरूआत में राम, हनुमान, शंकर, लक्ष्मी नारायण व नवग्रह देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। हर मई के महीने में राम किंकर के शिष्य स्वामी मैथिलीशरण ...