लखनऊ, अप्रैल 28 -- मलिहाबाद, संवाददाता। मुंशीगंज, मलिहाबाद के प्राचीन श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर (मुकुंद धाम) में मंगलवार से स्वामी मुकुंद दास जी महाराज का 323वां परिनिर्वाण महोत्सव भक्तिभाव के साथ शुरू हुआ। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में देश के विभिन्न कोनों से संतों और श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया है।महोत्सव के शुभारंभ दिवस पर संत ब्रह्मानन्द शास्त्री और रवीन्द्र शास्त्री ने श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा और श्रीज्ञान चर्चा के माध्यम से भक्तों को आध्यात्मिक आनंद का मार्ग दिखाया। महंत ब्रह्मज्योति महाराज ने बताया कि इस पावन अवसर पर पन्ना धाम (मध्य प्रदेश) से हंस राज जी महाराज दिल्ली से कृष्णदास जी पुजारी, अखंडा नन्द और कैलाश नाथ गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित हैं।30 यह भी पढ़ें- जमुई: नारडीह में राधा-कृष्ण प्राण प्रतिष्ठा...