प्रयागराज, जनवरी 22 -- प्रयागराज। अखिल भारतीय दंडी संन्यासी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी ब्राह्मश्रम से गुरुवार को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम मनीष कुमार वर्मा, मेलाधिकारी ऋषिराज ने मुलाकात की। इस दौरान वसंत पंचमी के अवसर पर चल रही तैयारियों के बारे में उन्हें बताया और आशीष लिया। स्वामी ब्रह्माश्रम ने मेले की व्यवस्थाओं के लिए बधाई दी। इस दौरान एडीएम दयानंद प्रसाद, मेला प्रबंधक विवेक शुक्ला, सेक्टर छह के प्रभारी रमेश पांडेय और नायब तहसीलदार हंसराज व अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...