रामपुर, अक्टूबर 4 -- रामपुर,संवाददाता। पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने रविवार को रामपुर पहुंचकर वरिष्ठ सपा नेता आजम खां के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने आजम खां की पत्नी तंजीन फातिमा से मिलकर उनका और परिवार का हाल-चाल जाना। वह करीब 45 मीनट तक उनके घर पर रुके।

मीडिया से बातचीत मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने राज्य की योगी आदित्यनाथ सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार आजम खां और उनके परिवार के खिलाफ बदले की भावना से काम कर रही है। जिस तरह की दुश्मनी निकाली जा रही है, उसका लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है। राजनीति में बदले की भावना से काम करना भाजपा के घृणित चेहरे को उजागर करता है। छोटे-छोटे मामलों को लेकर, जिन्हें सुनकर आम आदमी भी हंसता है, आजम खां को लंबे समय से जेल की सलाखों के...