गंगापार, अप्रैल 4 -- स्वामी पगलानंद आश्रम पकरी सेवार के संचालक स्वामी ओमानंद का स्वर्गवास हो गया। उनके निधन की जानकारी जैसे ही उनके शिष्यों को हुई, सभी शोक में डूब गए। दिवंगत के शिष्य स्वामी आत्मानंद ने बताया कि स्वामी जी वर्ष भर से किडनी की समस्या से परेशान थे, उनका इलाज वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा था। शुक्रवार की रात 12 बजे के लगभग उनका देहान्त हो गया। उनका पार्थिव शरीर उनके आश्रम दारागंज पर ले गए, जहां कुछ देर तक अन्तिम दर्शन के लिए रखा गया। इसके बाद जल समाधि दे दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...