मथुरा, मई 4 -- हरिदासीय राधा प्रसाद सेवा ट्रस्ट एवं श्री हरिदासीय रसोपासना पीठ के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वामी नरहरि देव महाराज का 399 वाँ प्राकट्य महोत्सव हर्षोल्लास के साथ परिक्रमा मार्ग स्थित ललित कुंज में मनाया गया। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने बताया कि उत्सव का शुभारंभ ब्रह्ममुहूर्त में ठाकुर श्रीराधा ललित बिहारीजी की दिव्य मंगलाचरण आरती के साथ हुआ। पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी राधाप्रसाद देव जू के पावन सानिध्य में प्राचीन परंपरा के अनुसार समाज गायन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्वान गायकों ने मधुर भजनों और पदों के माध्यम से स्वामी नरहरि देव के गुणों का बखान किया। भक्ति के पदों को सुनकर उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर होकर नृत्य करने लगे। स्वामी राधाप्रसाद देव जू ने बताया कि स्वामी नरहरि देव साक्षात भगवान जगन्नाथ के अवतार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.