बुलंदशहर, जून 26 -- मोहल्ला पीली कोठी स्थित स्वामी देवानंद सत्संग भवन में स्वामी देवानंद महाराज के 90वीं जयंती कार्यक्रम के दौरान गुरुवार की शाम हनुमान चालीसा एवं प्रभु नाम के महामंत्र जाप किया गया। मंडल के सचिव रमेश कुमार बंसल ने कहा स्वामी देवानंद महाराज एक महान तपस्वी सरल हृदय संत थे। वह त्याग की साक्षात प्रति मूर्ति थे। उन्होंने जीवन भर कभी सिर पर कपड़ा तक नहीं रखा और ना ही कभी पैरों में जूते चप्पल पहने। वह कहते थे कि बांटते रहो-बांटते रहो, लेकिन कभी किसी से कोई किसी प्रकार की इच्छा मत करो। मंडल के संरक्षक ठाकुर दुष्यंत सिंह ने स्वामी देवानंद महाराज को एक महान तपस्वी और त्यागी महापुरुष बताया। यह भी पढ़ें- स्वामी देवानंद महाराज की 90वीं जयंती मनाई इस मौके पर विपिन अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, केके बंसल, ठाकुर दुष्यंत सिंह, मोहित मित्तल, ललि...