प्रयागराज, फरवरी 26 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने यौन उत्पीड़न के आरोप से घिरे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में आगे आए हैं। सपा के सांसद ने गुरुवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि स्वामी जी (अविमुक्तेश्वरानंद) के बारे में सच्चाई सामने नहीं आ रही है। सच्चाई सामने आई तो स्वामी जी का अपमान करने वालों का जनमानस में कहीं अता-पता नहीं चलेगा। अपने निजी सचिव अवधेश यादव की सुपुत्री के वैवाहिक समारोह में भाग लेने आए सांसद ने कहा कि स्वामी जी का किसी भी कीमत पर अपमान नहीं होना चाहिए। वे सनातन धर्म की सबसे बड़ी संस्था के प्रतीक हैं। सनातन विरोधी लोग ही स्वामी जी के पीछे पड़े हैं। प्रदेश में सत्ताधारी दल पर हमला बोलते हुए सांसद ने कहा कि भाजपा ने देश में धर्म, संप्रदाय जाति के नाम पर राजन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.