स्वामी के बेटे को जाने से पुलिस ने रोका
फतेहपुर, अप्रैल 30 -- खागा। पिता स्वामी प्रसाद मौर्य को लखनऊ में पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद उनके पुत्र उत्कर्ष मौर्य ने पुलिस को चकमा देकर दुष्कर्म पीड़िता से मिलने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हो पाए। गांव की दहलीज पर पुलिस ने उन्हें और अपनी जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को भीतर जाने से रोक लिया। इस बीच कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ तीखी झड़प हुई। मुख्य रास्तों पर पुलिस की सख्त पहरेदारी को धता बताते हुए उत्कर्ष मौर्य मुख्य मार्गो से न होकर, गांवों के भीतरी रास्तों से पहुंचे लेकिन वहां तैनात पुलिस बल ने उन्हें गांव के भीतर घुसने नहीं दिया। यह भी पढ़ें- स्वामी के बेटे को जाने से पुलिस ने रोका जैसे ही उत्कर्ष मौर्य और उनके समर्थकों का काफिला गांव के मुहाने पर पहुंचा, पहले से मुस्तैद पुलिस बल ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.