मुजफ्फर नगर, जुलाई 15 -- मोरना मोरना-शुकतीर्थ मार्ग पर स्थित लाला गुलशन रॉय नेत्र चिकित्सालय में स्वामी कल्याणदेव महाराज की पुण्यतिथि के अवसर पर 11 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण साधु संतों द्वारा किया गया। वहीं ब्रह्मलीन स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला गया।प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में पहुंचे स्वामी रविन्द्रपुरी महाराज, श्रीमहंत पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा कनखल, ईश्वरदास महामंडलेश्वर ऋषिकेश व स्वामी ओमानन्द महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज ने संयुक्त रूप से स्वामी कल्याणदेव महाराज व लाला गुलशन रॉय जैन की प्रतिमा का अनावरण किया। स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी ने जीवन के सूत्र बताये थे। ईर्ष्या,द्वेष, झूठ को छोड़कर धैर्य, सत्य को धारण करना चाहिए। यह भी पढ़ें- लोक कल्याण के देवता थे स्वामी कल्याणदेव महाराज : ओमानन्द सत्कर्...