मुजफ्फर नगर, जुलाई 14 -- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वीतराग स्वामी कल्याणदेव ने ज्ञान, शिक्षा और सेवा को धर्म बनाया। देश के अनेक तीर्थों का विकास कर संत विभूति ने सनातन संस्कृति की रक्षा की है। भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम में तीर्थ जीर्णोद्धारक, शिक्षा ऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की 21 वीं पुण्यतिथि समारोह में पधारे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मां गंगा के तट पर बसे पौराणिक शुकतीर्थ का जीर्णोद्धार संत विभूति स्वामी कल्याणदेव का अद्वितीय संकल्प है। वीतराग संत महामुनि शुकदेवजी का ही स्वरुप थे। भागवत पीठ न केवल आश्रम है, बल्कि दिव्य आध्यात्मिक केंद्र है, शिक्षा, सेवा और संस्कृति का भी प्रतीक है। शुकतीर्थ के उद्धार में स्वामी कल्याणदेव ने अपना पूरा जीवन समर्पित किया। वीतराग संत गरीब धर्मपरायण परिव...