पीलीभीत, मई 14 -- पूरनपुर। स्वामी एजुकेशनल स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम बेहतर रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य लखबीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष विद्यालय में 127 विद्यार्थियों का पंजीकरण था। इनमें दो विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। कुल 121 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की, जबकि चार विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट मिला है। विद्यालय के छात्र जपजोत सिंह ने 94 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। हरमीत कौर ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यालय में खुशी का माहौल बना रहा। विद्यालय प्रशासन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सुमुख शंकर , 96 प्रतिशत , सीता शरण मेमोरियल स्कूल भयहर , नालंदा प्रधानाचा...