बाराबंकी, जुलाई 11 -- कोठी। जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज की यात्रा रविवार को नगर पंचायत सिद्धौर स्थित सिद्धेश्वर महादेव मंदिर में पहुंच रही। उनकी यह यात्रा गौ-संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और गौरक्षा धर्म के लिए समर्पित है। स्थानीय लोगों में उनके दर्शन और प्रवचन सुनने के लिए खासा उत्साहित हैं। उनके स्वागत के लिए पूर्व विधायक राममगन रावत व शानू आदि लोग क्षेत्र में तैयारियां की हैं। यात्रा की नईसड़क, असंद्रा, देवीगंज, कादीपुर, हैदरगढ़ व दंतौली चौराहा सहित कई स्थानों पर स्वागत की व्यवस्था है। वह 81 दिनों की यात्रा पर हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...