इटावा औरैया, फरवरी 26 -- इटावा, संवाददाता। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में कांग्रेस उतर आई है और उनको परेशान करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही यह भी कहा है कि उनके ऊपर फर्जी मुकदमे लगाए गए है, इन्हें वापस लिया जाए। इस मामले को लेकर जिलाधिकारी को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेसी कचहरी पहुंचे और ज्ञापन सौंपा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मौनी अमावस्या पर स्नान करने के लिए जाते समय स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को पुलिस ने जबरन रोका। उनके शिष्यों को मारा पीटा और बटुकों को बाल पड़कर खींचा। इसके बाद अब उन पर व उनके शिष्यों पर यौन शोषण का मुकदमा पाक्सो एक्ट में लगाया गया है, जो झूठ है। यह मुकदमे वापस लिए जाए। यही मांग लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। इस मौके पर पूर्व शहर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.