कौशाम्बी, मई 25 -- गोमाता को माता का संवैधानिक दर्जा दिलाने के उद्देश्य से निकले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के पूरामुफ्ती चौराहे पहुंचने पर रविवार को भव्य स्वागत किया गया। समाजवादी पार्टी नेता रमाकांत सिंह पटेल ने अपने समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पुष्पमालाओं से उनका अभिनंदन किया। यात्रा के दौरान पूरामुफ्ती चौराहे पर कुछ देर के लिए यात्रा का विराम हुआ, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु और समाजवादी पार्टी के लोग मौजूद रहे। इस दौरान स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए गो-संरक्षण और भारतीय संस्कृति में गोमाता के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गाय भारतीय सनातन परंपरा, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधारशिला रही है, इसलिए उसे माता का सम्मान और संवैधानिक दर्जा मिलना चाहिए। समाजवादी नेता रमाका...