भदोही, मई 28 -- भदोही, संवाददाता। किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से बुधवार की शाम विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। किसानों ने स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने की मांग उठाई। संयुक्त किसान मोर्चा की अगुवाई में जमुनीपुर अठगवां और लागनबारी गांव में प्रदर्शन किया गया। किसान नेताओं ने कहा कि महंगाई के इस दौर में खेती घाटे का सौदा साबित हो रही है। आरोप लगाया कि सरकार का पूरा ध्यान बड़े कारोबारियों को लाभ पहुंचाने पर है, जबकि अन्नदाता परेशान हैं。 यह भी पढ़ें- न्यूनतम समर्थन मूल्य को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, आदेश की प्रतियां जलाईंकिसानों की मांगें किसानों ने कहा कि खाद, बिजली और पानी जरूरत के समय उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। इसके बावजूद किसानों की आ...