भागलपुर, दिसम्बर 22 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सामाजिक संस्था स्वाभिमान द्वारा सोमवार को मंदरोजा स्थित प्रगति शिक्षण संस्थान में मौलाना मजहरूल हक की 159वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के संस्थापक जगतराम साह कर्णपुरी ने की। मुख्य अतिथि रंजन कुमार राय ने कहा कि मौलाना मजहरूल हक गंगा-जमुनी संस्कृति के सच्चे पक्षधर और हिंदू-मुस्लिम एकता के मजबूत समर्थक थे। मौके पर संतोष कुमार, अजय शंकर, महेंद्र दास, नवल किशोर प्रसाद, प्रेम कुमार सिंह, राजीव रंजन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.