उरई, जून 7 -- उरई। संवाददाता अपना दल (एस) की मासिक बैठक में संगठनात्मक समीक्षा की गई। ब्लाक व तहसील क्षेत्रों से आए संगठन के लोगों से रिपोर्ट ली गई। साथ ही दो जुलाई को पार्टी के संस्थापक व प्रेरणास्रोत डॉ. सोनेलाल पटेल की लखनऊ में स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाई जाने वाली जयंती में जिले से बड़ी संख्या में पार्टी के लोग जाएंगे।पार्टी कार्यालय में आयोजित संगठन की बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रोहित राठौर, विशिष्ट अतिथि प्रदेश महासचिव ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि संस्थापक सोने लाल पटेल की जयंती स्वाभिमान दिवस में रूप में मनाने के लिए लखनऊ में बड़ी तादाद में जालौन जिले से लोगों का जाना होगा। यह भी पढ़ें- जन स्वाभिमान दिवस पर जिले से पहुंचेंगे कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष अनिल कुदारी ने ब्लाक वार संगठन विस्तार व बूथों के गठन की समीक्षा की।...