नई दिल्ली, मार्च 10 -- साउथ इंडियन खाने में सांभर जरूर होता है। स्वाद के साथ ही सांभर में पौष्टिक गुण भी होते हैं। यही वजह है कि इसे पूरे भारत में खूब पसंद किया जाता है। रेस्ट्रा में मिलने वाला सांभर खट्टा-मीठा होता है। इस तरह के स्वाद वाले सांभर को आप घर पर भी तैयार कर सकते हैं। यहां सीखिए सांभर बनाने की आसान और फटाफट रेसिपी। यह भी पढ़ें- बची हुई रोटी से बनाएं मसालेदार नूडल्स, तीखा खाने वालों को पसंद आएगा टेस्टसांभर बनाने के लिए चाहिए ये चीजें साभर में वैसे को कई तरह की सब्जियों को डाल सकते हैं। लेकिन जो सब्जी मैं सांभर बनाने के लिए इस्तेमाल करती हूं वह है कद्दू(सीताफल), लौकी, बैंगन, बींस,सहजन की फली, प्याज, टमाटर और भिंडी। सब्जियों के अलावा चाहिए अरहर की दाल, कड़ी पत्ता, नमक, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर, सांभर मसाला, घी, साबुत लाल मिर्ची,...