नई दिल्ली, मई 16 -- पीरियड्स के दौरान ज्यादातर महिलाओं को पेट दर्द, क्रैम्प्स, मूड स्विंग्स और थकान जैसी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस समय कई महिलाओं को मीठा खाने की क्रेविंग भी बहुत ज्यादा होती है। अक्सर लोग इसे सिर्फ खाने की इच्छा समझते हैं, लेकिन कई बार शरीर खुद उन चीजों की मांग करता है, जो उसे आराम पहुंचा सकें। इन्हीं में से एक है चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी का कॉम्बो। यह सिर्फ स्वाद में अच्छा नहीं लगता, बल्कि पीरियड्स के दौरान शरीर को राहत देने में भी मदद कर सकता है। खासकर डार्क चॉकलेट और स्ट्रॉबेरी का साथ पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में फायदेमंद माना जाता है।कैसे काम करता है यह कॉम्बो?डार्क चॉकलेट क्यों है फायदेमंद?डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम और फ्लेवोनॉल्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। मैग्नीशियम मांसपेशियों को रिलैक्स करने में म...