कानपुर, जुलाई 22 -- लखनऊ में 15 से 20 जुलाई के बीच जूडो महाकुंभ राज्य चैम्पियनशिप संपन्न हुई। इसमें कानपुर नगर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक जीता। दो खिलाड़ियों को बेस्ट जूडो के अवार्ड से भी सम्मानित किया गया।

खेल प्रदर्शन सब-जूनियर वर्ग में बालिकाओं के 36 किग्रा में लक्ष्मी ने कांस्य पदक, 40 किग्रा में अनन्या शर्मा ने रजत पदक और मिनी सब-जूनियर 18 किग्रा में राजनंदिनी ने कांस्य पदक जीता। बालकों के मिनी सब-जूनियर 13 किग्रा में इवांश गर्ग ने स्वर्ण पदक और 66 किग्रा से अधिक वर्ग में गौरांग बाजपेयी ने कांस्य पदक जीता।

कैडेट और जूनियर वर्ग कैडेट बालिका वर्ग के 44 किग्रा में श्रेष्ठा गौर, 48 किग्रा में निधि भारद्वाज और 63 किग्रा में अक्षिता शुक्ला ने कांस्य पदक जीता। जूनियर बालिका वर्ग के 44 किग्रा में स्...