स्वागत मानसून
नई दिल्ली, जून 4 -- मानसून भारत के लिए ताकत है, आधार है, इंतजार है और केरल में यह इंतजार पूरा हो गया है। तीन दिन की देरी से सही, गुरुवार 4 जून को मानसून ने भारत भूमि का स्पर्श कर लिया। आम तौर पर 1 जून को मानसून का पदार्पण हो जाता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग का अनुमान है, 15 जून तक मानसून आधे से ज्यादा भारत को नहला देगा और 30 जून से पहले ही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली पहुंच जाएगा। बहरहाल, 23 मई से ही मानसून अरब सागर में ठिठका हुआ था और यहां कयास लगाए जा रहे थे कि इस साल बारिश कम होगी। सुपर अल नीनो का खतरा रहेगा। ऐसे में, मानसून के आने पर वैज्ञानिकों के लिए यह अध्ययन महत्वपूर्ण हो गया है कि इस बार बारिश कहां-कितनी होगी। जहां भारत में बारिश का इतिहास राज्य-दर-राज्य अलग रहा है, वहीं, कई बार सुपर अल नीनो का अनुमान भी गलत साबित हुआ है। भारत में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.