संतकबीरनगर, अगस्त 30 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। स्वाइन फ्लू को लेकर जिला स्तरीय अंतर समन्वय समिति की बैठक शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। इस बीमारी के प्रति जिले को पूरी तरह से एलर्ट कर दिया गया है। एच1एन1 इन्फ्लूएंजा से फैलने वाली इस बीमारी में भी मरीज में सामन्य बुखार सा लक्षण नजर आता है, लेकिन समय रहते एलर्ट नहीं होने पर बीमारी गंभीर हो जाती है। हालांकि जिले में अभी जांच की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है। जांच के लिए स्वाब को बीआरडी मेडिकल कालेज भेजा जाएगा। जिला स्तर पर प्रशासन और पुलिस विभाग को इस बीमारी से निपटने के लिए पुख्ता जानकारी दी गई है。 यह भी पढ़ें- Rampur News: स्वाइन फ्लू को लेकर शासन गंभीर, जिला अस्पताल में जल्द शुरू होगी जांचलक्षण एच1एन1 के कारण होने वाले फ्लू के लक्षण, जिसे आमतौर पर स्वाइन फ्लू कहा जाता है, अन्य ...