जयपुर, अगस्त 27 -- राजस्थान सरकार के कैबिनेट कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की सेहत को लेकर राहत की खबर है। स्वाइन फ्लू (H1N1 इन्फ्लूएंजा) से संक्रमित पाए जाने के बाद जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) के मेडिकल आईसीयू में भर्ती डॉ. किरोड़ी लाल मीणा की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी स्थिति नियंत्रण में है और इलाज का असर दिखाई दे रहा है। ताजा मेडिकल अपडेट के अनुसार, डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को फिलहाल बेहद कम मात्रा में ऑक्सीजन सपोर्ट दिया जा रहा है। वे प्रति मिनट करीब 1 लीटर की दर से मिनिमल ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं। उनका बुखार और शरीर का तापमान नियंत्रण में है। वहीं, ब्लड शुगर का स्तर भी सामान्य बना हुआ है। डॉक्टर लगातार उनके ऑक्सीजन लेवल, वाइटल्स और फेफड़ों की स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।सीनियर डॉक्टरों की टीम कर ...