बिजनौर, अगस्त 29 -- प्रदेश में इन्फ्लुएन्जा-ए (एच1एन1) यानी स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए बिजनौर का स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर आ गया है। स्वास्थ्य महानिदेशालय और शासन से मिले निर्देशों के क्रम में जिले के सभी अस्पतालों में मरीजों के वर्गीकरण, जांच और उपचार को लेकर विस्तृत व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। सीएमओ डा. कौशलेन्द्र सिंह ने निर्देशों की पुष्टि करते हुए बताया कि जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्रों और संबंधित चिकित्सकों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ​सीएमओ डा. कौशलेन्द्र सिंह के अनुसार, मरीजों की गंभीरता के आधार पर उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है। ​ यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू पीड़ित के संपर्क में आए लोगों को भी दवा दी जाएगीश्रेणियाँ वर्गीकरण श्रेणी 'ए' (सामान्य रोगी) में हल्के बुखार, खांसी व गले में खराश वाले मर...