धनबाद, अगस्त 30 -- देश में स्वाइन फ्लू (एएच1एन1) के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने राज्य के सभी जिलों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की ओर से सभी सिविल सर्जन और जिला सर्विलेंस पदाधिकारियों को पत्र जारी कर संभावित मरीजों की पहचान, जांच, उपचार, बचाव और लगातार निगरानी सुनिश्चित करने को कहा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि फिलहाल झारखंड में इंफ्लुएंजा संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थानों को पूरी तैयारी रखने की जरूरत है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इंफ्लुएंजा एएच1एन1 और एच3एन2 सीजनल इंफ्लुएंजा के प्रमुख स्वरूप हैं। जनवरी से मार्च के बीच इसका संक्रमण अधिक सक्रिय रहता है, जबकि पोस्ट मानसून सीजन में भी संक्रमण फैलने की संभावना बनी रहती है। ऐसे में ...