हाथरस, अगस्त 29 -- हाथरस। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में इन्फ्लूएन्जा-ए (एच1,एन-1) के रोगियों की संख्या में वृद्धि के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है। जिले में रोग की प्रभावी निगरानी, संदिग्ध रोगियों की समयबद्ध पहचान, शीघ्र उपचार, गंभीर रोगियों का समुचित रेफरल और संक्रमण के प्रसार की रोकथाम हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवश्यक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। शनिवार को मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेद प्रकाश की अध्यक्षता में इन्फ्लूएन्जा-ए (एच1,एन-1) की रोकथाम, नियंत्रण एवं उपचार के संबंध में वर्चुअल बैठक हुई। यह भी पढ़ें- स्वाइन फ्लू को लेकर यूपी में अलर्ट, दवा-ऑक्सिजन का पर्याप्त स्टॉकजिला अस्पताल और सीएचसी पर अलग वार्ड बनाने के दिए निर्देश बैठक में समस्त प्रभारी चिकित्साधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ब्लॉक स्तर ...