लखनऊ, अगस्त 29 -- यूपी में मौसमी फ्लू और स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने शनिवार को स्वास्थ्य महानिदेशालय में प्रदेशभर के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करके स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने अस्पतालों में ओसेल्टामिविर (टैमीफ्लू), ऑक्सीजन, नेबुलाइजर, ऑक्सीजन मास्क और ब्रोंकोडायलेटर्स का पर्याप्त स्टॉक रखने के निर्देश दिए हैं। यह भी पढ़ें- यूपी: फ्लू पर अलर्ट, अस्पतालों में अलग काउंटर; डिप्टी CM ने दवा-बेड-ऑक्सीजन को लेकर किया सतर्कजिलों में फ्लू के मामले ब्रजेश पाठक ने कहा कि कुछ जिलों में मामले ज्यादा दिख रहे हैं। वहां के अस्पताल विशेष तौर पर तैयार रहें। जहां स्थितियां अभी सामान्य हैं, वे भी तैयारी पूरी रखें। दवाओं और संसाधनों की नियमित निगरानी करें। अस्पतालों म...