प्रयागराज, अगस्त 26 -- बदलते मौसम और वातावरण में बढ़ी उमस के चलते खांसी, जुकाम, बुखार जैसी समस्याएं इस समय बढ़ रही हैं। लेकिन यह समस्याएं यदि लगातार बनी रहें तो स्वाइन फ्लू के भी लक्षण हो सकते हैं। हालांकि शहर में अभी तक फ्लू का कोई पॉजिटिव मरीज नहीं मिला है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर अस्पतालों में तैयारियां शुरू हो गयी हैं। एसआरएन अस्पताल में भी फ्लू जैसे लक्षणों वाले मरीजों की पहचान, आवश्यक जांच और उपचार के लिए संबंधित विभागों को अलर्ट जारी किया गया है। मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. एके वर्मा ने अनुसार, एच-1, एन-1 के मामलों में वृद्धि को देखते हुए अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों की समीक्षा की जा रही है। यह भी पढ़ें- खांसी, बुखार, शरीर में दर्द... ये 'सीजनल फ्लू' है या 'स्वाइन फ्लू' या 'कोरोना'? ऐसे पता लगाएं...