स्वाइन फ्लू के 11 और मरीजों की पुष्टि
नोएडा, सितम्बर 25 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में स्वाइन फ्लू के रोगियों का मिलना लगातार जारी है। शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के 11 नए रोगियों की पुष्टि हुई। इसी के साथ स्वाइन फ्लू के कुल रोगियों की संख्या बढ़कर 455 हो गई।
स्वास्थ्य अधिकारी की रिपोर्ट मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मदन मोहन मणि त्रिपाठी ने बताया कि 455 मरीजों में से 410 स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान समय में 45 सक्रिय रोगी हैं। एक रोगी जिला अस्पताल में भर्ती है।
स्वाइन फ्लू के लक्षण डॉक्टरों के मुताबिक तेज बुखार, ठंड लगना, सूखी खांसी, गले में खराश, सिरदर्द, बदन दर्द और अत्यधिक थकान स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। कुछ मामलों में उल्टी, दस्त या नाक बहना, बंद होना भी हो सकता है। गंभीर चेतावनी के संकेत में सांस लेने में कठिनाई, सीने में तेज दर्द, होंठ या त्वचा का नीला पड़ना और लगातार च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.