गुड़गांव, अगस्त 24 -- गुरुग्राम, साक्षी रावत। दिल्ली-एनसीआर में स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के बढ़ते मामलों के बीच गुरुग्राम में फिलहाल राहत की खबर है। जिले में स्वाइन फ्लू की आशंका में जांच के लिए भेजे गए नौ मरीजों के नमूनों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इन जांचों के बाद गुरुग्राम में स्वाइन फ्लू का कोई नया पॉजिटिव मामला सामने नहीं आया है। हालांकि दिल्ली में संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी और सतर्कता बनाए रखी है। जिला स्वास्थ्य विभाग की पीएमओ डॉ. नीना ने बताया कि जिन मरीजों में स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण दिखाई दिए थे, उनके नमूने जांच के लिए भेजे गए थे। नौ लोगों की रिपोर्ट आई है और सभी निगेटिव हैं। इनमें से किसी भी मरीज में एच1एन1 की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल गुरुग्राम में कोई नया पॉजिटिव माम...