अलीगढ़, सितम्बर 9 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच इसके इलाज में इस्तेमाल होने वाली एंटी वायरल दवा टेमीफ्लू की खपत अचानक तेजी से बढ़ गई है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के करीब 50 मामले सामने आए हैं, जबकि संक्रमितों की संख्या के मुकाबले करीब दस गुना अधिक लोग टेमीफ्लू का सेवन कर रहे हैं। दवा की बढ़ती मांग ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। विशेषज्ञों के अनुसार, टेमीफ्लू का इस्तेमाल मुख्य रूप से इन्फ्लुएंजा के गंभीर या संदिग्ध मामलों में चिकित्सकीय सलाह पर किया जाना चाहिए। इसके बावजूद सर्दी, खांसी, बुखार और गले में खराश जैसे सामान्य लक्षण होने पर भी लोग खुद से यह दवा लेना शुरू कर दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- यूपी में फैलीं एक जैसे लक्षण की बीमारियां, वायरल बुखार-स्वाइन फ्लू, डेंगू-मलेरिया बढ़े कई लोग स्वाइन फ्ल...