हापुड़, अगस्त 31 -- जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पॉजिटिव तीनों मरीजों के घरों के आसपास 50 मीटर की परिधि में आने वाले घरों के लोगों की स्वास्थ्य जांच कराई। विभिन्न डाटा एकत्रित किया गया। उन्हें आवश्यक सावधानियों से अवगत कराया। जिले में मौसमी बीमारी के बाद स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां अब तक एक किसान की स्वाइन फ्लू से मौत हो चुकी है। जबकि तीन अन्य मरीज स्वाइन फ्लू से पॉजिटिव मिले हैं। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी सख्त हैं। सीएमओ के निर्देश पर पॉजिटिव मरीजों के आसपास घरों में स्वास्थ्य टीमें कार्य कर रही हैं। टीमों ने लोगों के स्वास्थ्य का हाल जाना। किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण या कोई मरीज बीमार तो नहीं, यह जांच की गई। जांच पड़ताल क...