हापुड़, सितम्बर 1 -- जनपद हापुड़ के स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी हैं। यहां जिले के 9 बड़े सरकारी अस्पतालों में आइसोलेशन वार्ड बनकर तैयार हो गए हैं। इनमें मरीजों को बेहतर उपचार मिलेगा। वहीं, जिले के छह पॉजिटिव मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार आ गया है। यह भी पढ़ें- Gridih News: स्वाइन फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर बढ़ी सतर्कता,घबराने की जरूरत नहीं: डॉ. दुबेमौसमी बीमारी और स्वाइन फ्लू मौसमी बीमारी के बाद जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दे दी है। यहां जिला हापुड़ में स्वाइन फ्लू से एक मरीज की मौत हो गई है। जबकि जिले में स्वाइन फ्लू के छह संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। स्वाइन फ्लू को लेकर जिले का स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। जिले के 9 बड़े सरकारी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मरीजों के लिए आइसोलेशन वार्ड बना दिए गए हैं।...