स्वाइन फ्लू के डर को भुना रहीं पैथोलॉजी लैब
बागपत, सितम्बर 6 -- स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों और मरीजों में जांच को लेकर बढ़ी चिंता के बीच निजी पैथोलॉजी लैब मरीजों की मजबूरी का फायदा उठा रही हैं। स्वाइन फ्लू की जांच के नाम पर निजी लैब में 3500 से 4000 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। खास बात यह है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन जांचों की दर निर्धारित नहीं की गई है। इसका फायदा उठाकर लैब संचालक मनमाना शुल्क वसूल रहे हैं। शिकायत होने पर स्वास्थ्य विभाग भी हाथ खड़े कर लेता है। स्वाइन फ्लू की पुष्टि के लिए आरटीपीसीआर जांच को प्रमुख माना जाता है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि बीमारी के डर के कारण डॉक्टर जांच की सलाह देते हैं, लेकिन निजी लैब पहुंचने पर उन्हें तीन से चार हजार रुपये तक खर्च करने पड़ रहे हैं। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल में आरटीपीसीआर पर अटकी स्वाइन फ्लू की जांच आर्थिक रूप से कमजोर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.