देहरादून, सितम्बर 1 -- देहरादून में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दून में सोमवार को एक दिन में 24 मामले सामने आए हैं। वहीं, अब तक हुई छह मौत में दो की स्वाइन फ्लू से मौत होने की पुष्टि डेथ ऑडिट कमेटी ने की है। सोमवार को सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के स्तर पर गठित विशेषज्ञों की कमेटी ने छह स्वाइन फ्लू पॉजिटिव मरीजों का डेथ ऑडिट करने के बाद अपनी रिपोर्ट दी है, जिसमें दो मरीजों की मौत की वजह स्वाइन फ्लू होने की आधिकारिक पुष्टि हुई है। सीएमओ डॉ. मनोज शर्मा के अनुसार, डेथ ऑडिट के बाद जिन दो मौतों की पुष्टि स्वाइन फ्लू से हुई है, उनमें पौड़ी निवासी 59 वर्षीय व्यक्ति और देहरादून की 52 वर्षीय महिला शामिल हैं। दोनों मरीज गंभीर अन्य बीमारियों (को-मॉर्बिडिटी) से भी पीड़ित थे। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में स्वाइन फ्लू से पीड़ित कुल छह मरीजो...