एटा, सितम्बर 7 -- वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज चिकित्सालय में शनिवार को मौसमी इन्फ्लूएंजा एच1एन1 के संबंध में सीएमई का आयोजन हुआ। जिसमें चिकित्सकीय जानकारी अद्यतन करने, संक्रमण की रोकथाम, समय पर पहचान, जांच एवं प्रभावी उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाने को विशेष चिकित्सकों ने वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक जानकारी प्रदान की गई। सीएमई कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह ने फीता काटकर किया।

इन्फ्लूएंजा संक्रमण का नियंत्रण प्राचार्य ने कहा कि इन्फ्लूएंजा संक्रमण के नियंत्रण में समय पर पहचान, संक्रमित मरीज का उचित आइसोलेशन, संक्रमण नियंत्रण के मानकों का पालन तथा समुदाय में जागरूकता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि संक्रमित मरीजों को आवश्यकतानुसार अन्य व्यक्तियों से अलग रखना चाहिए तथा स्वस्थ व्यक्तियो...