लखीमपुरखीरी, सितम्बर 2 -- जिले के दो लोगों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि ने स्वास्थ्य महकमे को अलर्ट कर दिया है। इसके चलते जांच और इलाज की व्यवस्थाओं को बढ़ाने के साथ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके चलते जिला अस्पताल में तीस बेड भी आरक्षित किए गये है। इसमें बीस बेड लक्षण वाले मरीजों को भर्ती करने। वहीं दस बेड का अलग वार्ड स्वाइन फ्लू पुष्टि होने वाले मरीजों के लिए बनाया गया है। जिला अस्पताल में मौजूदा समय स्वाइन फ्लू जांच के लिए किट मौजूद नहीं है। पुराना सामान होने के चलते इन्हें जांच में नहीं लिया जाएगा। नये जरूरी उपकरण के साथ किट मंगायी जा रही है। जल्द ही जिला अस्पताल की पैथालॉजी में जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर प्रशिक्षित डाक्टर से परामर्श लेने की अपील की है। सीएमओ डॉ. संत...