जयपुर, अगस्त 25 -- जयपुर में मौसमी बीमारियों के बढ़ते प्रकोप के बीच कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए हैं। स्वाइन फ्लू की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल (SMS) लाया गया। जानकारी के मुताबिक, किरोड़ी लाल मीणा को SMS अस्पताल के मेडिकल ICU में बेड नंबर 2 पर भर्ती कराया गया है। एहतियात के तौर पर ICU में बेड नंबर 2 वाले ब्लॉक को आइसोलेट कर दिया गया है। डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है।स्वाइन फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद अस्पताल लाए गए बताया जा रहा है कि तबीयत खराब होने के बाद किरोड़ी लाल मीणा का स्वाइन फ्लू टेस्ट कराया गया था। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें उपचार के लिए SMS अस्पताल लाया गया। अस्पताल में उन्हें मेडिकल ICU में भर्ती किया गया है। मौसमी बीमारियों के बीच...