मेरठ, अगस्त 19 -- स्वाइन फ्लू का वायरस सक्रिय हो गया है। अभी तक स्वाइन फ्लू के सात मरीज मिलने से स्वास्थ्य विभाग की बेचैनी बढ़ा दी है। मंगलवार को स्वाइन फ्लू के तीन मरीजों में मां-बेटे समेत 55 वर्षीय पुरुष शामिल है। मेडिकल अस्पताल और जिला अस्पताल में अलग से वार्ड की व्यवस्था की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के स्वाइन फ्लू की टेमी फ्लू दवा उपलब्ध है। सीएमओ डॉ. रामप्रसाद ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। स्वाइन फ्लू के लक्षणों से सचेत रहने की जरूरत है। नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम जिले की मलिन बस्तियों में शिविर लगाकर फ्लू के लक्षणों की जांच कराएगा。

यह है स्वाइन फ्लू वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. तनुराज सिरोही ने बताया कि स्वाइन फ्लू श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी है, जो ए...