गोरखपुर, सितम्बर 16 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मरीज की मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। मरीज की निजी पैथोलॉजी में कराई गई जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई थी। जबकि मेडिकल कॉलेज में कराई गई सरकारी जांच की रिपोर्ट निगेटिव आई। स्वास्थ्य विभाग सरकारी जांच रिपोर्ट के आधार पर मरीज को स्वाइन फ्लू का संक्रमित नहीं मान रहा है।

रोगी का विवरण भरोहिया निवासी 65 वर्षीय बुजुर्ग को सर्दी-जुकाम की शिकायत थी। परिजनों ने 27 अगस्त को उन्हें बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। भर्ती कराने से एक दिन पहले शहर की एक निजी पैथोलॉजी में उनकी जांच कराई गई थी। निजी जांच में स्वाइन फ्लू की पुष्टि होने के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज लाया गया था। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती करने के बा...